फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने गायन और मॉडलिंग से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गांधी भवन में शाहजहांपुर युवा महोत्सव के दूसरे दिन गायन के साथ मॉडलिंग का भी तड़का लगा। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां से दर्शकों की तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

क्रिएटिव आर्ट्स ग्रुप की ओर से आयोजित महोत्सव में मिस्टर एंड मिस यूपी शाइनिंग स्टार के प्रतिभागियों ने रैंप पर चलकर वाहवाही लूटी। किड्स मॉडलिंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। दूसरे सत्र में शाम को महान गायक मुकेश को समर्पित म्यूजिकल नाइट का आयोजन हुआ। महोत्सव के आयोजक नरेंद्र सक्सेना ने बताया कि रविवार को किशोर अवार्ड और समाजसेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सेलिब्रिटी स्टार नाइट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें