फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 52785 सहकारिता सदस्य बनाकर प्रदेश में अव्वल रहा शाहजहांपुर, अब 31 अक्तूबर तक चलेगा महाभियान

Mon, 13 Oct 2025 02:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

सहकारिता विभाग की ओर से चलाए गए सदस्यता महाभियान को 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। इस अभियान में 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक शाहजहांपुर में 52785 सदस्य बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने महाअभियान के बारे में दी जानकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक सहकारिता विभाग की ओर से चलाए गए सदस्यता महाभियान में 52785 सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश में शाहजहांपुर ने पहला स्थान हासिल किया है। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने महाभियान को 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

 
जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने बताया कि प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को गति प्रदान करने तथा सुदूर क्षेत्र के किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग ने 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक एम सदस्यता महाअभियान चलाया। अभियान के तहत शाहजहांपुर में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। 

शाहजहांपुर ने महाअभियान में 52785 सदस्य बनाते हुए 102.00 लाख की अंशपूंजी हासिल की। अभियान के अंतिम दिन समितियों ने 11277 सदस्य बनाए। इसमें एक हजार से अधिक सदस्य बनाने वाली समितियों में प्रथम स्थान के साथ मदनापुर ब्लॉक की समिति बरीखास ने 1353 सदस्य, ददरौल ब्लॉक की समिति पिंगरी पिंगरा ने 1030 सदस्य, समिति चांदापुर ने 1002 सदस्य, दियूरिया गुटइया ने 242, मौजमपुर समिति ने 894 सदस्य बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियां सम्मानित 
डीसीबी चेयरमैन ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। शाहजहांपुर की अभूतपूर्व सफलता के लिए बैंक अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों, बैंककर्मियों के साथ-साथ सहकारिता विभाग के अधिकारियों, सचिवों, पैक्स सभापतियों तथा स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी की दिन-रात की मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है। 

उन्होंने यह भी बताया कि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने महाभियान की अवधि को 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर तक एक लाख सदस्यता का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। इस दौरान सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, अपर जिला सहकारी अधिकारी आनंद श्रीवास्तव, उपमहाप्रबंधक राजेश कुशवाहा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पूर्णिमा, सिंपल यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें