बुरी तरह जल गए थे शव
मृतकों की पहचान मंदिर के सेवादार गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों सेवादार मंदिर परिसर में ही रहते थे और धार्मिक कार्यों में सेवा करते थे। सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो परिसर में दोनों के शव पड़े देखे। दोनों शव एक-दूसरे से 10 मीटर दूर पड़े थे। दोनों शव बुरी तरह जल चुके थे। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली में किसान के घर ईडी का छापा, रिश्तेदार ने किया 'खेल', दिल्ली से आई टीम ने की कार्रवाई
दोहरे हत्याकांड से सहमे ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोहरे हत्याकांड से ग्रामीण स्तब्ध
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी सौरभ दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। दोहरे हत्याकांड से ग्रामीण स्तब्ध हैं। मंदिर परिसर में जो मंदिर दिखा, उससे लग रहा है कि दोनों सेवादारों की हत्या निर्मम तरीके से की गई। इसके बाद शवों को जला दिया गया।
ग्रामीणों से जानकारी करतीं पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी