शाहजहांपुर। आईजीआरएस जनसुनवाई–समाधान पोर्टल की नवंबर माह की रैंकिंग में जिले को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आमजन की समस्याओं के ऑनलाइन निस्तारण के लिए शासन की ओर से व्यवस्था लागू की गई है जिसकी समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री प्रतिमाह करते हैं।
प्रत्येक जनपद का मासिक मूल्यांकन कर रैंकिंग निर्धारित की जाती है। नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस प्रभारी शिवदीन वर्मा और उनकी टीम ने कुल दर्ज 3245 शिकायतों में से सभी का निस्तारण समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्वक किया। उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और टीमवर्क के परिणामस्वरूप शाहजहांपुर को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। संवाद