कार से 515 ग्राम सोने की चूड़ियां बरामद
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में कटरा विधानसभा क्षेत्र की उड़नदस्ता टीम-प्रथम ने बुधवार शाम हुलासनगरा क्रॉसिंग से पहले राममुरारी स्कूल के पास संदेह के आधार पर एक कार रोककर उसकी तलाशी ली। कार में रखे बैग से सोने की 72 चूड़ियां बरामद हुईं। 515 ग्राम वजन की इन चूड़ियों का बाजार मूल्य करीब 19 लाख रुपये आंका गया है। कार में बैठे मेरठ शहर के घंटाघर क्षेत्र निवासी नजरुल इस्लाम से बरामद सोने से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर अधिकारियों ने उसे सील कर जिला कोषागार में रखवा दिया है।