फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईजीआरएस निस्तारण में नगर निगम शाहजहांपुर प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए संचालित एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में नगर निगम शाहजहांपुर ने अगस्त माह में प्रदेश के 17 नगर निगमों में प्रथम स्थान हासिल किया है। शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर नगर निगम को यह उपलब्धि मिली है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी के अनुसार, आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें