फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़कों पर झाड़ू लगाई... फावड़े से नाली की सफाई, शाहजहांपुर की मेयर अर्चना ने दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 11 Mar 2025 01:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में मेयर अर्चना वर्मा ने मंगलवार को सफाई अभियान चलाया। उन्होंने सफाईकर्मियों के साथ झाड़ू लगाकर सफाई की। फावड़े से नालियों से गंदगी निकाली। मेयर का यह अंदाज देखकर शहर के लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन
मेयर अर्चना वर्मा ने की नाली की सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में होली से पहले लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए महापौर (मेयर) अर्चना वर्मा ने मंगलवार को सफाईकर्मियों व पार्षदों के साथ मिलकर श्रमदान किया। उन्होंने टीम के साथ नाला-नालियों की सफाई करने के साथ ही ईंट-पत्थर, कंक्रीट आदि को ककराकलां में बने सेंटर में भिजवाया।

विज्ञापन

सफाईकर्मियों के साथ मेयर ने की नाली की सफाई - फोटो : अमर उजाला
होली के मद्देनजर चल रहे सफाई अभियान का महापौर अर्चना वर्मा ने मंगलवार सुबह छह बजे निरीक्षण किया। नगर निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों के अतिरिक्त लाट साहब के जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को देखा। 

मेयर अर्चना वर्मा ने लोगों को किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित समेत अन्य स्टाफ को निर्देशित किया कि सभी नाला-नाली आदि की तलीझाड़ सफाई कराएं। प्रमुख मार्गों पर चूने का छिड़काव कराएं। महापौर ने जनता से अपील की है कि वे सफाई व्यवस्था में नगर निगम का पूर्ण सहयोग करें। कूड़ा सड़कों पर न फेंके। गोबर नाली में न बहाएं। 

मेयर अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला
मेयर अर्चना वर्मा ने नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा को भी निर्देशित किया कि होली से पूर्व ही नगर क्षेत्र के समस्त मार्गों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर लें कि  लाट साहब के जुलूस मार्गों पर ईंट, पत्थर, रोड़ा, कंक्रीट आदि न रह जाए।  
विज्ञापन

मेयर अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला
महापौर ने पार्षदों के साथ नगर निगम क्षेत्र में बने डिवाइडर व पुलों को साफ करने के लिए स्वीपिंग मशीन भी चलवाई। पार्षद राजेश गंगवार, कृष्णकुमार सक्सेना, संजय कुमार, सीमा यादव, नरेंद्र गुरु, नीतू सिंह, पिंटू, एहसान खान, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें