कलान थाने में तैनात सिपाही करन कुमार (28) की सोमवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सरकारी दस्तावेज लेकर बाइक से एटा जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि तड़के करीब पांच बजे बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र पर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने सिपाही करन की बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया था। बरेली में इलाज के दौरान करन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करन अलीगढ़ जिले के गांव बैनाबूडा के रहने वाले थे। उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।