शाहजहांपुर के कांट थाना इलाके में मदनापुर रोड पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में उमराह गांव निवासी चांद बाबू (20) और मोतियासा निवासी सुरेंद्र (25) की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कांट इलाके के गांव मोतियासा निवासी सुरेंद्र और रजनीश अपने साथी जलालाबाद थाना इलाके के गांव सबलपुर निवासी उमेश के साथ बाइक से मदनापुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कांट इलाके के गांव उमराह निवासी चांद बाबू तिलहर से अपनी बहन के घर से लौट रहे थे।