फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
मंडलीय खेलकूद में शाहजहांपुर को ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी देते राज्यसभा सांसद मि​थिलेश कुमार। स्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। 819 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहजहांपुर की टीम ने ओवरऑल चैंपियन की शील्ड पर कब्जा जमाया। प्राथमिक स्तर की चैंपियनशिप में शाहजहांपुर ने 159 अंक के साथ प्रथम और 129 अंक पाकर बदायूं ने दूसरा स्थान पाया। उच्च प्राथमिक स्तर की चैंपियनशिप में शाहजहांपुर ने 660 अंक व बदायूं ने 343 अंक पाए। विजेताओं को राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में चारों जिलों के 1080 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्राथमिक स्तर पर व्यक्तिगत चैंपियनशिप बरेली के अलतमस ने जीती। बालिका वर्ग में शाहजहांपुर की रूबी चैंपियन बनीं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर पीलीभीत के पुष्पेंद्र ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। बालिका वर्ग में बदायूं की दीक्षा ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में बदायूं ने प्रथम व पीलीभीत ने द्वितीय स्थान पाया। कबड्डी प्रतियोगिता में शाहजहांपुर ने प्रथम, बदायूं ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शाहजहांपुर के अमन ने प्रथम, बरेली के अलतमस ने द्वितीय, शाहजहांपुर के उमेश ने तृतीय स्थान पाया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में लंबी कूद में बदायूं की अर्चना प्रथम, शाहजहांपुर की आरुषि द्वितीय, बदायूं की संगोपी तृतीय रहीं। खो-खो बालिका वर्ग में बदायूं प्रथम, शाहजहांपुर द्वितीय, कबड्डी बालिका में शाहजहांपुर ने प्रथम, बदायूं ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
तैराकी 100 मीटर में शाहजहांपुर के आदित्य प्रथम, पीलीभीत के सजल पाल द्वितीय, शाहजहांपुर के आशुतोष तृतीय रहे। 50 मीटर तैराकी बालक वर्ग में शाहजहांपुर के शिवम ने प्रथम, पीलीभीत के आलोक ने द्वितीय और यहीं के अनुकल्प ने तृतीय स्थान पाया।
फुटबॉल बालक में शाहजहांपुर ने प्रथम, पीलीभीत ने द्वितीय स्थान पाया। क्रिकेट बालक में शाहजहांपुर की टीम ने बदायूं को हरा दिया।
इस मौके पर बीएसए दिव्या गुप्ता, बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या, विनय मिश्रा, शाहीन, शिक्षक नेता रविंद्र पाल प्रजापति, राजकुमार तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा, अंकुर त्रिपाठी, श्रेयस सक्सेना, उपेंद्र गुप्ता, महेंद्र सिंह, दिनेश गंगवार, नफीस खां, रत्नाकर दीक्षित, अंकुर त्रिपाठी, नितिन मिश्रा, ऋषिकांत पांडेय, विनीत गंगवार, जुबैर आलम आदि मौजूद रहे।

रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम
समापन समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। कंपोजिट स्कूल, शाहबाजनगर के बच्चों ने पीटी का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। बरेली की टीम का नृत्य भी सराहा गया। सांसद ने नकद पुरस्कार देकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को सम्मानित किया। दपिंदर कौर व निकहत परवीन के नेतृत्व में स्काउट बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहे।

मंडलीय खेलकूद में शाहजहांपुर को ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी देते राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार। स्र- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें