फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Communal Harmony : मंदिर के लिए असमत उल्ला ने दान दी एक बीघा जमीन, पेश की सौहार्द की मिसाल

Wed, 12 Oct 2022 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, तिलहर (शाहजहांपुर)

सार

Shahjahanpur : हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए तिलहर के हिंदू पट्टी निवासी असमत उल्ला उर्फ बाबू ने कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना के लिए अपनी एक बीघा जमीन बजरंगबली हनुमान के नाम दान कर दी है।
विज्ञापन
असमत उल्ला उर्फ बाबू... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए तिलहर के हिंदू पट्टी निवासी असमत उल्ला उर्फ बाबू ने कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना के लिए अपनी एक बीघा जमीन बजरंगबली हनुमान के नाम दान कर दी है। मंगलवार की शाम रजिस्ट्रार कार्यालय में एसडीएम राशि कृष्णा को दानपत्र की रजिस्ट्री की गई। रजिस्ट्री के बाद एसडीएम और तहसीलदार असमत उल्ला के साथ मंदिर पहुंचे। यहां पर रजिस्ट्री के पेपर बजरंगबली के चरणों में अर्पित किए गए।

विज्ञापन


लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर स्थित है। हाईवे चौड़ीकरण में बाधा बनने पर मंदिर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मंदिर को रास्ते से हटाते हुए पीछे स्थापित किए जाने की योजना है। इसका काम भी शुरू हो गया है। मंदिर निर्माण के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की भूमि कम होने के कारण असमत उल्ला उर्फ बाबू की जमीन को खरीदने की योजना बनाई गई थी। 

बाद में पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के हस्तक्षेप पर मुख्यमंत्री के माध्यम से असमत उल्ला से बात की गई। इसके बाद भूमिस्वामी असमत उल्ला मंदिर के पीछे अपनी जमीन के रकबे में से एक बीघा जमीन मंदिर के नाम दान करने के लिए राजी हो गए। असमत उल्ला ने बताया कि हिंदू-मुस्लिम एकता की साझी विरासत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबका साथ-सबका विकास से प्रेरित होकर हनुमान मंदिर के लिए अपनी एक बीघा भूमि बजरंगबली हनुमान के नाम दान कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें