Shahjahanpur Accident: थाना सदर बाजार क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद की कोठी के गेट में अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार सवार को बचाने के फेर में कंटेनर गेट में जा घुसा।
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद का इंदिरा नगर में प्रसाद भवन है यहां पर तीव्र मोड़ होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। शुक्रवार देर रात कंटेनर रोडवेज से रोजा की ओर जा रहा था। प्रसाद भवन के पास अनियंत्रित कंटेनर ने प्रसाद भवन के गेट से जा टकराया। इससे गेट और दीवार टूट गई। इसके बाद चालक मौके से भाग गया। सूचना व पुलिस पहुंची और कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया।