युवक बिरादरी की ओर से गांधी भवन में एक सुर-एक ताल के रूप में शहीद दिवस मनाया गया। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विभिन्न भाषाओं में गीत और देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्य अतिथि नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना, विशिष्ट अतिथि सीडीओ डॉ. राम मनोहर मिश्र, एडीएम पीके श्रीवास्तव, सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी, संस्था के प्रांतीय संचालक शरद राही, संचालक मो. इरफान ने अमर शहीदोें के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नितेश गुप्ता के संयोजन तथा डॉ. सुरेश मिश्र के संचालन में ताल नृत्य संस्थान के कलाकारों ने वंदेमातरम् गीत पर शानदार प्रस्तुति दी।
इसी कड़ी में गायक सलमान, अंकित मिश्रा, शिवि शर्मा के निर्देशन में एक सुर-एक ताल कार्यक्रम शुरू किया गया। अंतिम कड़ी के रूप में कवि डॉ. इंदु अजनबी के गौरव गीत हुए। आयोजन में अंबुज जौहरी, अमित सिंह, अतुल, आनंद अमृत, सौरभ अग्निहोत्री, पवन सिंह, चंद्रवीर गंगू, निकुंज गुप्ता, कमाल खान, नानक मैसी, चित्रा सक्सेना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुल 15 स्कूल-कालेजों के विद्यार्थी शामिल हुए।
सेंट्रल बार एसोसिएशन की श्रद्धांजलि सभा में जसविंदर सिंह बजाज, संजय कुमार मिश्रा, बृजभूषण लाल गुप्ता, कृपाराम मिश्रा, आलोक द्विवेदी, अब्दुल फरीद आदि ने अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
बसपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, महासचिव विजय कुमार वर्मा, राम रक्षपाल, हाजी मो. असलम खां, राधेश्याम भारती, संजीव राठौर, महेश सागर, विपिन तिवारी, पंकज सागर, दिनेश गौतम आदि ने भी शहीद दिवस पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आकांक्षा हाई स्कूल में बलिदान दिवस पर प्रबंधक उर्मिला सक्सेना, प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना, प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष कुलदीप दीपक आदि ने अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्र-छात्राओं ने गीतों और विचारों से शहीदों को याद किया।
भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य प्रभारी अशित पाठक, आरडी झा, ऋषभ देव, आशीष गुप्ता तथा एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी, शिवा सिंह, रूपक श्रीवास्तव, अमित उपाध्याय आदि ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
लोकदल के जिलाध्यक्ष सत्यपाल मिश्रा, तसलीम अंसारी, गुलजार आदि ने भी शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जूनियर हाई स्कूल अनुदेशक संघ ने गोष्ठी कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि वर्मा, संदीप कुमार, अफरोज हुसैन, नितिन कुरील, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
मनोकरण जूनियर हाई स्कूल में हुई श्रद्धांजलि सभा में प्रधानाचार्य जीपी मिश्र, जुगुल किशोर सत्यार्थी आदि ने बच्चों को अमर शहीदों के बारे में जानकारी दी।
अक्षर वेलफेयर सोसाइटी ने अपने केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर काकोरी कांड के महानायकाें को श्रद्धासुमन अर्पित किए। आयोजन में राजीव कुमार ने स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। भाजयुमो के सुनील सैनी, ऐश्वर्य अवस्थी, अंकित गुप्ता, अनुभव पाठक, आशीष मिश्रा आदि ने अमर शहीद बिस्मिल, अशफाक और रोशन की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।