फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शहबाजनगर बना विजेता

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शाहबाजनगर की टीम को पुरस्कृत करते अति​थि​। स्रोत: आय - फोटो : बाईपास किनारे अधजला शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जानकारी करते एसएसपी सौरभ दीक्षित। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ददरौल विकासखंड की न्याय पंचायत घुसगवां में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शाहबाजनगर की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
विज्ञापन

खेलकूद का शुभारंभ ग्राम प्रधान महेश चंद गौतम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव बच्चों को पुरस्कृत किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में अर्पित यादव प्रथम, अंकित द्वितीय व नैतिक तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में शालिनी प्रथम, नैंसी द्वितीय, पायल तृतीय रहीं। 100 मीटर में सुभान प्रथम, शोभित द्वितीय, अंकित तृतीय रहे। रिले रेस बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहबाजनगर प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी द्वितीय, सुलेख में मानसी प्रथम, वंशिका द्वितीय रहीं। इस मौके पर रविंद्र पाल प्रजापति, नोडल शिक्षक रामनरेश, गौरव सक्सेना, सोनी गुप्ता, अंबिका श्रीवास्तव, अनंत शंकर बाजपेई, शबाना रहमान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें