फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जल्द ही शुरू होगी सीवर लाइन, 25 हजार परिवारों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
मघई टोला में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। 25 हजार से अधिक परिवारों को जल्द ही सीवर लाइन का फायदा मिलने लगेगा। नगर निगम के पार्षदों की तरफ से कुछ आपत्तियां लगाईं गईं थीं। जल निगम ने इनका निस्तारण कर दिया है। नगर निगम जल्द ही सीवर लाइन कार्य का सत्यापन कराएगा। इसके बाद जल निगम की ओर से नगर निगम को सीवर लाइन हस्तांतरित कर दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल में सीवर लाइन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

अमृत वन योजना की ओर से राज्य सेक्टर परियोजना के तहत शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था जल निगम को शहर में कुल 182 किमी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के साथ ही चैंबर बनाने और कनेक्शन दिए जाने का कार्य सौंपा गया था।
परियोजना के लिए वर्ष 2019-20 में 377 करोड़ रुपये प्रस्तावित थे। बाद में कार्यदायी संस्था टेक्नोक्राफ्ट के पक्ष में 248 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ। सारा काम जून 2023 तक पूरा कराया जाना था, लेकिन दो साल देरी से कार्य पूरा हो पाया। सीवर लाइन डालने में चार साल से अधिक ता समय लग गया।
विज्ञापन


सेंट्रल जोन में 28 वार्डों व पांच आंशिक वार्डों में हुआ काम
नगर निगम के सेंट्रल जोन में 167 किमी क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का काम किया गया। इसमें गर्रा और खन्नौत नदी व रेलवे लाइन के बीच का क्षेत्र शामिल है। इसमें 28 वार्डों और पांच आंशिक वार्डों में लाइन डालने का काम हुआ। सीवर लाइन से कुल 25439 घरों को जोड़ा गया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक आधे शहर में सीवर लाइन डालने का काम हो गया है।

सीवर की समस्या व नदियों को प्रदूषण से मुक्त करना उद्देश्य
शहर में सीवर लाइन डालने के साथ ही मघई टोला में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण भी कराया गया है। जहां पर सीवर के माध्यम से घरों के किचन व शौचालयों का पानी पहुंचकर शोधित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्तमान में प्रतिदिन 19 मिलियन लीटर पानी शोधन किया जा रहा है। इसके बाद शोधित जल को नदियों में छोड़ा जा रहा है। योजना का उद्देश्य शहर में सीवर की समस्या और नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाना है।


सीवर लाइन डालने का कार्य पूरा हो गया है। घरों से कनेक्शन लगभग पूरे हो गए हैं। जो भी आपत्तियां आईं थी उनका निस्तारण करा दिया गया है। अब नगर निगम से हस्तांतरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- मोहम्मद अयाज, एक्सईएन जल निगम

सीवर लाइन डालने का कार्य पूरा हो गया है। पार्षदों की तरफ से आईं आपत्तियों का निस्तारण करा दिया गया है। अब निगम की ओर से सीवर लाइन के सत्यापन का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें