शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य लगभग पूरा होने का दावा जल निगम के अधिकारी कर रहे हैं। हालांकि, घरों में कनेक्शन देने का काम बाकी है, जो लोगों की मांग पर दिए जा रहे हैं। ऐसे में यह कार्य आने वाले साल में भी जारी रहेगा। वर्तमान में सड़कों की स्थिति बदहाल है।
राज्य सेक्टर परियोजना के तहत शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था जल निगम को शहर में कुल 186 किमी सीवर लाइन बिछाने के साथ ही चैंबर बनाने और कनेक्शन दिए जाने का कार्य भी सौंपा गया। परियोजना के लिए वर्ष 2019-20 में 377 करोड़ रुपये प्रस्तावित थे। बाद में कार्यदायी संस्था टेक्नोक्राफ्ट के पक्ष में 248 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ। इसके द्वारा यह सारा काम जून 2023 तक पूरा कराया जाना था।
कार्य पूरा न हो पाने पर इसकी समय सीमा 31 दिसंबर 2023, अप्रैल 2024, अक्तूबर 2024 तक का बढ़ती रही। इसके बाद भी काम बाकी रहने पर जल निगम के अधिकारियों ने 31 दिसंबर तक का समय मांगा। इसको खत्म होने में अब सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं। अभी शहर में सड़कों की खोदाई का कार्य जारी है। कहीं पर चैंबर बनाए जा रहे है, तो किसी जगह घरों तक कनेक्शन देने का काम चल रहा है। इसके साथ ही शहर की प्रमुख व गलियों की सड़कें खोदी पड़ी हैं। इन पर चलना मुश्किल है। फिर चाहे वह गोविंदगंज मार्केट की सड़क हो या फिर खिरनीबाग मोहल्लों की सड़कें।
बहादुरगंज, तारीन टिकली, हद्दफ के साथ चौक क्षेत्र की सड़कों का भी बुरा हाल है। जिन पर चलना राहगीरों व वाहन चालकों के लिए मुश्किल होता है।
सीवर की समस्या व नदियों को प्रदूषण से मुक्त बनाना उद्देश्य
- शहर में सीवर लाइन डालने के साथ ही मघई टोला में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण भी करवाया गया है। जहां पर सीवर के माध्यम से घरों के किचन व शौचालयों का पानी पहुंचकर शोधित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद शोधित जल को नदियों में छोड़ा जा रहा है। योजना का उद्देश्य भी शहर में सीवर की समस्या और नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाना है।
-
गोविंदगंज मार्केट में दिए जा रहे कनेक्शन
-जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक शहर के सभी 60 वार्डों में कहीं न कहीं काम चल रहा है। तमाम लोग अब अपने घरों में सीवर कनेक्शन ले रहे हैं, जबकि पहले वे इसके लिए तैयार नहीं थे। सीवर कनेक्शन लेने के लिए मकान मालिक को अपने आधार कार्ड की कॉपी देनी होती है। उन्होंने पहले इससे मना किया अब वे लोग खुद ही संपर्क कर कनेक्शन की मांग कर रहे हैं। सीवर लाइन डालने का काम गोविंदगंज मार्केट में चल रहा है।
सीवर लाइन बिछाने काम खत्म करवा लिया गया है। बमुश्किल 50 से 100 मीटर लाइन गोविंदगंज मार्केट वाली रोड पर डाली जा रही है। घरों में कनेक्शन ने कार्य लोगों की मांग पर किया जा रहा। इनमें से तमाम लोगों ने पहले मना कर दिया था। सड़कों के गड्ढों को भरवाने के साथ ही मरम्मत कराने का कार्य जारी है। इसको जल्द ही पूरा करवा लेंगे। - कपिल एम. सिंह, एक्सईएन, जल निगम
शहर के मोहल्ला चौभुर्जी से मालखाना मोड़ वाली रोड की ओर जाने वाली गली में सीवर कनेक्शन के लिए खो
शहर के मोहल्ला चौभुर्जी से मालखाना मोड़ वाली रोड की ओर जाने वाली गली में सीवर कनेक्शन के लिए खो