फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीएचसी पुवायां में कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सीएचसी पुवायां का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेंद्र पाल, डॉ. आमिर, डॉ. सोनल, चीफ फार्मासिस्ट पवन गुप्ता, मोनी सिंह, नीलम शर्मा, सुनीता भार्गव और धर्मेंद्र कुमार शर्मा अनुपस्थित मिले। हालांकि, निरीक्षण के दौरान ही चीफ फार्मासिस्ट पवन गुप्ता पहुंच गए।
विज्ञापन

दवा स्टोर की जांच में दवाओं पर लेवलिंग नहीं मिली। स्टॉक रजिस्टर में एआरवी की प्रविष्टि भी अपडेट नहीं थी। इसके अलावा आवश्यक दवा सूची (ईडीएल) के अनुसार दवाओं की उपलब्धता कम पाई गई। इस पर एसीएमओ ने नाराजगी जताते हुए फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें