मिर्जापुर में जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर बाढ़ के पानी से गुजरते वाहन। स्रोत: जागरूक पाठक
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। गंगा नदी में शनिवार को उफान नहीं बढ़ने और जलस्तर स्थिर रहने के बावजूद तटवर्ती गांवों में बाढ़ की दिक्कतें कम नहीं हुई।
शमशाबाद स्टेट हाईवे सहित कई ग्रामीण मार्गों पर पानी भरा होने से वहां के लोगों को घर-गृहस्थी की जरूरी चीजें लेने के लिए गांव से बाहर निकलने में कठिनाई हुई।
फिलहाल शमशाबाद स्टेट हाईवे पर चौरा गांव के पास एक फुट पानी बह रहा है। इसी हाईवे पर नगला बसोला गांव के पास पानी उतर चुका है, लेकिन इसी गांव का संपर्क मार्ग बाढ़ से अभी डूबा हुआ है। आजादनगर, इस्लामनगर, कमथरी, चितार आदि गांव गंगा के पास बसे होने से इन गांवों के आसपास भरा पानी सड़ांध और मच्छर पैदा कर रहा है। इन गांवों की सभी फसलें पहले ही चौपट हो चुकी हैं। किसान मुआवजा नहीं मिलने से परेशान हैं। संवाद