फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साइबर ठगी के आरोप में पकड़े गए कई लोग, आज हो सकता है खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसओजी व सर्विलांस टीम ने जलालाबाद पुलिस के सहयोग से साइबर ठगी के मामले में कई लोगों को पकड़ा है। चर्चा है कि पकड़े गए लोग फर्जी काॅल सेंटर के जरिये लोगों से ठगी करते थे। हालांकि जलालाबाद पुलिस अभी ऐसी कोई जानकारी होने से मना कर रही है। शुक्रवार को पुलिस टीम मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

जलालाबाद थाना पुलिस ने कूटरचित आधार कार्ड व जन्म प्रमाणपत्र तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। कोटेदार के घर पर दबिश देकर फर्जी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ हरदोई के थाना बेहटा गोकुल के गांव मियांपुर निवासी हरगोविंद व थाना मझिला क्षेत्र के गांव सहादतनगर निवासी अर्पित पांडेय को गिरफ्तार किया था।
जलालाबाद के गांव पल्हरई के कोटेदार के पति गुड्डू राठौर की पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस को एक और फर्जीवाड़े की सूचना मिली। पिछले दो दिन से साइबर सेल ने नगर से करीब दस लोगों को हिरासत में लिया है। तीन लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। मामला इन्वेस्टमेंट स्कीम के जरिये ठगी का बताया जा रहा है। विभिन्न लोगों से लाखों रुपये की ठगी की गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें