फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक के अपहरण के मामले में हिरासत में लिए गए कई लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। पुलिस ने मंगलवार की शाम युवक बाबूउद्दीन को अपहृत किए जाने के मामले में कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ करने के साथ नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई।
विज्ञापन

मोहल्ला बनवारीपुर निवासी पार्थ शर्मा ने सिंह कॉलोनी निवासी अभिराज ठाकुर और गुरगवां कॉलोनी के मंथन गुप्ता समेत कई अन्य अज्ञात लोगों पर दोस्त बाबूउद्दीन को जबरन अपने वाहन पर बैठाकर अपहृत कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हालांकि, बाद में आरोपी बाबूउद्दीन को फरीदपुर के पास हाईवे के किनारे छोड़कर भाग गए थे। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि अपहरण को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें