फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शराब के नशे में हुईं मारपीट की कई घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
परौर। होली पर शराब के नशे में बुधवार को कई जगह मारपीट की घटनाएं हुईं। इन मामलों में तहरीर मिलने पर पुलिस उनकी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बरखेमई गांव के नेम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह होली पर आखत डालने गए थे। इस दौरान गांव का एक युवक लोगों पर रेत फेंकने लगा। मना करने पर गाली गलौज करने लगा। इसी बीच, वहां पहुंचे उसके घरवालों ने उनसे मारपीट की। इसी गांव की चंद्रमुखी ने तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कुइया डांडी गांव की राम बेटी ने गांव के कुछ लोगों पर गाली गलौज का विरोध करने पर उन्हें और पति खुशीराम को पीटने का आरोप लगाया। धनजी नगला गांव के रमेश को गांव के कुछ लोगों ने उस वक्त रंजिशन पीटा, जब वह पास के गांव से होली मिलकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्रों के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें