फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोटर में करंट उतरने से सात साल की बच्ची की मौत, मां और तहेरा भाई बेहोश

Tue, 27 May 2025 03:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मोटर में करंट उतरने से सात साल की बच्ची की मौत हो गई। वह नल पर पानी भरने आई थी। 
विज्ञापन
पायल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में घर में लगे मोटर में अचानक करंट आने से सात वर्षीय बच्ची पायल की मौत हो गई। उसकी मां व तहेरे भाई भी करंट लगने से अचेत हो गए। दोनों को  सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

 
बंडा थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा बैबहा निवासी वीरपाल ने बताया कि पड़ोस में उसके भाई अजयपाल के घर के सामने नल पर मोटर लगा था। मंगलवार सुबह 8:30 बजे उनकी सात वर्षीय पुत्री पायल नल पर पानी भरने गई। इसी दौरान मोटर में बिजली का करंट आ गया। जैसे ही उसने पानी भरने के लिए नल छुआ तो वह चपेट में आ गई।

इसी दौरान उसके भाई सूरपाल का नौ वर्षीय पुत्र दीपक भी करंट की चपेट में आ गया। बचाने आई उसकी 30 वर्षीय पत्नी राजरानी ने उन दोनों को छुड़ाना चाहा तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। सीएचसी में डॉक्टर ने पायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजरानी व दीपक का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें