फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सात खिलाड़ी मंडल में चमकी, राज्य स्तर के ट्रॉयल के लिए चयन

Sat, 21 Sep 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के कांट ब्लॉक के गांवों की रहने वालीं सात वालीबॉल खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर से राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के उपरांत नेशनल तक का सफर तय कर सकेंगी। महिला खिलाड़ियों के लौटने पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कांट कस्बे में स्थापित कृष्णा एकेडमी पिछले दो साल से वालीबॉल खिलाड़ियों की पौध तैयार कर रही थी। गत दिनों जिलास्तर पर खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया तो उनका चयन मंडल स्तर के लिए हो गया। शुक्रवार को बरेली में आयोजित मंडलीय वालीबॉल में अंडर-19 में वृंदा, वैशाली, तान्या और प्रज्ञा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी तरह अंडर-19 में वैष्णवी, नीरज मौर्या और अरीबा का प्रदर्शन सराहा गया। एकेडमी के संस्थापक संजीव मौर्या और कोच हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सात खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर होने वाले ट्रायल के लिए हो गया। ट्रायल में कई राज्यों के खिलाड़ियों के मध्य मुकाबला कराया जाएगा। उसी के जरिये राष्ट्रीय स्तर की टीम को चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें