फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। बरेंग गांव में शुक्रवार की शाम बच्चों के विवाद को लेकर हुई कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दो महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव के बच्चे शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे घरों के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान बलवीर और केवल के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर बलबीर अपने भाई अरविंद कुमार उर्फ गुड्डू के साथ गाली-गलौज करने लगा। इस पर केवल अपने भाई हीरालाल, महेंद्र और पत्नी चंपा और महेंद्र की पत्नी शारदा के साथ लाठी-डंडे लेकर निकल आया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में एक पक्ष के बलबीर और अरविंद तथा दूसरे पक्ष के केवल, हीरालाल, महेन्द्र, चंपा और शारदा घायल हो गईं। सीओ शुभम वर्मा के अनुसार जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई जल्द होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें