फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलान में दहेज उत्पीड़न में पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। दहेज में बाइक, भैंस और सोने की चेन नहीं मिलने पर नरसुइया गांव के अरविंद की पत्नी रुचि को पति समेत ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पिता अल्हागंज क्षेत्र के गांव भरथौली निवासी राजेश्वर की तहरीर के आधार पर उसके पति के अलावा ससुर लालाराम, सास रामा देवी, देवर संदीप, ननद पूनम, चचिया ससुर खुशीराम और ननदोई गिरिजा शंकर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राजेश्वर ने पुलिस को बताया कि पांच वर्ष पहले पुत्री की धूमधाम से शादी की, ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और पुत्री से आएदिन मारपीट करने लगे। आठ माह पूर्व उसे ससुराल वालों ने घर से यह कहते हुए निकाल दिया कि दहेज नहीं मिलने पर अरविंद की दूसरी जगह शादी कर देंगे। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा के अनुसार मामले की विवेचना के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

शाहजहांपुर। सिंधौली के दिवाली गांव निवासी पूजा देवी ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि पिछले साल 31 अक्तूबर को समझौता होने पर पति राजू के साथ ससुराल हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के महोवा करावा गांव गए। कुछ दिन बाद ससुरालीजन फिर दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। तब मां रामप्यारी को सूचना दी। 11 फरवरी को मां ससुराल पहुंची। आरोप है कि मां के सामने ससुराल वालों ने उसे पीटा। आरोप है कि मां के साथ भी मारपीट की और घर से भगा दिया। थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


पति समेत 12 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में एक मोहल्ले की महिला ने खुदागंज क्षेत्र के रहने वाले अपने पति समेत 12 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उसकी शादी तीन मई वर्ष 2021 में हुई थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। 25 लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन ससुराली अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है कि कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की। रस्सी से गला दबा दिया। आरोप है कि देवर गलत नीयत रखता था। आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था। 21 फरवरी को फिर कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की गई। दूसरे दिन मायके वाले आए और पुलिस को बुलाया। इसके बाद परिजन किसी तरह उसे शाहजहांपुर लेकर आए। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें