जलालाबाद। शादी के बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला आजादनगर निवासी पूजा कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मई 2021 में अल्हागंज के मोहल्ला बगिया निवासी शैलेंद्र उर्फ टिंकू से उसकी शादी हुई थी। शादी में पिता ने 20 लाख रुपये नकद सहित काफी सामान दिया। बाद में ससुराल के लोग दहेज मांगकर उसे परेशान करने लगे।
इस बीच, उसके एक बेटी और एक बेटा हुआ, लेकिन पति सहित ससुराल वालों ने बच्चों की देखभाल नहीं की और पति मारपीट करने लगा। पुलिस ने विवाहिता के पति समेत जेठ सुरेंद्र, ससुर रनवीर, सास रीना देवी, ददिया ससुर विश्राम, ददिया सास प्रेमा देवी और मिर्जापुर क्षेत्र के गांव बहरिया निवासी ननद अनामिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद