फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साइ-वज्र अभियान के तहत पकड़े गए साइबर ठगी के सात आरोपी

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में साइबर अपराध के आरोपी। संवाद   - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। साइ-वज्र अभियान के तीसरे दिन पुलिस ने साइबर अपराध के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सात अभियोगों में सात लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने साइ-वज्र नाम से एक विशेष राज्यव्यापी अभियान चलाया है। पुलिस की संयुक्त टीमों ने साइबर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों का सत्यापन, तकनीकी विश्लेषण व उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन करते हुए प्राप्त शिकायतों की विस्तृत जांच की।
जलालाबाद पुलिस ने 35 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी नगरिया बुजुर्ग निवासी शेखर वर्मा, 23,500 की धोखाधड़ी के आरोपी बाघूपुर निवासी धीरज वर्मा, 21720 रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी मोहल्ला महाजना निवासी प्रियांशु गुप्ता को गिरफ्तार किया। सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने छह हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी सिउरा गांव निवासी संतोष सिंह, सदर बाजार पुलिस ने 20 हजार की धोखाधड़ी करने में मोहल्ला गदियाना निवासी आकाश गंगवार, आठ हजार की धोखाधड़ी करने के आरोपी मोहल्ला बीबीजई निवासी राजू को गिरफ्तार किया। वहीं, अल्हागंज पुलिस ने छह लाख की धोखाधड़ी करने वाले पंकज सक्सेना को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें