फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धोखा दे रहा सर्वर...बिल राहत योजना का लाभ मिलने में दिक्कत

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बिजली बिल राहत योजना ​के पत्रक बांटते बिजली निगम के कर्मचारी। स्रोत: निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने वालों का साथ सर्वर नहीं दे रहा है। शिविरों में उपभोक्ता पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर के नहीं चलने या धीमी गति के चलने के कारण उन्हें लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक दिसंबर से प्रारंभ हुई बिजली बिल राहत योजना का प्रथम चरण चल रहा है। इसके तहत प्रत्येक उपकेंद्र पर शिविर लगाकर लोगों के पंजीकरण किए जा रहे हैं। दूसरी ओर जनसेवा केंद्र संचालक भी वेबसाइट नहीं चलने के कारण उपभोक्ताओं को लाभ नहीं दे पा रहे हैं। अवर अभियंताओं ने बताया कि वेबसाइट की धीमी गति की दिक्कत कई दिन से चल रही हैं।

कैंप लगाकर किया पंजीकरण
जैतीपुर। गांव करकौर के पंचायत सचिवालय में कैंप लगाकर ग्रामीणों को बिजली बिल की छूट के बारे में जानकारी दी गई। बकाया बिल जमा करवाने के लिए 18 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया। 16 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया। जेई अजीत कुमार, अमित कुमार, गुड्डू सिंह, वीरपाल कश्यप, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


योजना के बारे में जानकारी दी
चांदपुर। क्षेत्र के हरनाई गांव में बिजली निगम ने कैंप लगाकर 35 उपभोक्ताओं के पंजीकरण किए। टीम ने लोगों को बताया कि योजना के तहत बकाया बिलों पर छूट और आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। राजस्व वसूली भी की गई। एसडीओ हरेंद्र, राहुल, जेई आरके शर्मा, कौसर रिजवी आदि मौजूद रहे।

40 हजार रुपये का राजस्व वसूला
कुर्रियाकलां। पुलिस चौकी परिसर में बिजली निगम की राहत योजना में 20 लोगाें का पंजीकरण कर लाभ दिया। इसमें लगभग 40 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। जेई ब्रजेश निषाद ने बताया कि शुक्रवार को सरथाैली गांव व शनिवार को पुनः कैंप का आयोजन पुलिस चौकी कुर्रियाकलां में होगा। एसडीओ एस भारद्वाज, टेक्नीशियन संजीव शाक्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


वेबसाइट की गति को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। अब वेबसाइट ठीक चल रही है।
- जागेश कुमार, एसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें