फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सितंबर मेंनहीं हुई पहले की तरह बारिश, परेशान करने लगा पारा

विज्ञापन
खिरनीबाग चौराहा ​​​स्थित रेड लाइट पर तेज धूप में सिंगनल होने का इंतजार करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सितंबर माह में अब तक औसत से कम बारिश होने से इस वर्ष अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। पिछले पांच वर्षों में इस बार सितंबर माह में सबसे कम बारिश हुई है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सितंबर माह में औसत बारिश 185 मिलीमीटर होती है। इस वर्ष सितंबर माह में अब तक सिर्फ 58 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। ये औसत से काफी कम है। सितंबर माह में औसतन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
इस वर्ष अब तक औसत अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। अधिकतम तापमान औसत से 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान औसत से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले पांच वर्षों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस वर्ष सबसे अधिक है। इसी वजह से सितंबर माह में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है।
विज्ञापन


पांच वर्षों में तापमान और बारिश की स्थिति
वर्ष अधिकतम न्यूनतम बारिश मिमी
2021 33.2 25.3 177
2022 33.5 25.6 71
2023 35.3 25.8 203
2024 32.7 26.0 236
2025 35.4 26.2 58

बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई है। वायुदाब 21 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 73 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। रविवार को मौसम शुष्क रहने के साथ उमस बढ़ने की संभावना है।

खिरनीबाग चौराहा स्थित रेड लाइट पर तेज धूप में सिंगनल होने का इंतजार करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें