फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीनियर डीएमएम ने रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के दिए निर्देश

Tue, 29 Oct 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते सीनियर डीएमएम आकाश सिंह व अन्य। स्रोत : रेलवे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे की ओर से सर्तकता को बढ़ाया गया है। साथ ही यात्री सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को नोडल अधिकारी सीनियर डीएमएम आकाश सिंह ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय रेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष ट्रेनों का बार-बार अनाउंसमेंट जरूर करवाया जाए। भीड़ के अनुसार ही प्लेटफाॅर्म टिकट पर प्रतिबंध लगाया जाए। ट्रेनों के कोच पोजीशन का अनाउंस भी होता रहे, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने भीड़ बढ़ने पर टिकट के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने, एफओबी पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किए जाने, पानी, बिजली की व्यवस्था तथा ट्रेन में चढ़ते समय यात्री की सहायता के लिए आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमआई एसके ठाकुर, एसएस पीएस तोमर, सीएचआई त्रिलोक चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें