शाहजहांपुर। सीनियर डीसीएम एफएस विपिन शर्मा ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति देखी।
सीनियर डीसीएम ने बुकिंग कार्यालय, लाइब्रेरी, ऑफिसर विश्रामालय, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय, सहयोग केंद्र, टीटीई कार्यालय, पार्सल कार्यालय और द्वितीय श्रेणी वेटिंग रूम का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने सीआरएस अनुराग भारद्वाज से ऑनलाइन टिकट बुकिंग के संबंध में जानकारी ली। बुकिंग कार्यालय में रामबदन से ऑनलाइन और काउंटर से टिकट बिक्री की स्थिति जानी। लाइब्रेरी में हिना कौसर से उपलब्ध पुस्तकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुस्तकों के रखरखाव पर संतोष जताया। पार्सल कार्यालय में बुक पार्सलों की जांच की। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक एके गौतम व सीएमआई एसके ठाकुर को निर्देश दिए कि अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों में कोई भी त्रुटि दिखाई देने पर संबंधित विभाग से समन्वय कर उसे तत्काल ठीक कराया जाए। संवाद