शाहजहांपुर में सीनियर सिटीजन सोसाइटी के स्थापना दिवस पर पत्रिका का विमोचन करते वित्त मंत्री सुर
शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन सोसायटी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस बीच दीप स्तंभ नामक पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
जिला सहकारी बैंक के सभागार में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भावी पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़ने, उन्हें सनातन धर्म की संस्कृति से परिचित कराने, देश की संपत्ति को अपनी संपत्ति की तरह सुरक्षित रखने का कार्य वरिष्ठजनों के सहयोग से ही हो सकता है।
मंत्री ने जनपद में किए कार्यों को गिनाया। समिति के अध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक, महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला एवं नगर के अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी ने आभार जताया। डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र के संचालन में हुई बैठक में शरद राही, ओंकार मनीषी, विनय, सावित्री शर्मा, गायत्री दीक्षित, मधुलिका गोयल, सरदार रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।