फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह कांड : जांच में चार लोगों के उकसाने की पुष्टि, अब होगी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला सेहरान निवासी ताहिर अली के एसपी कार्यालय में वाहनों के विवाद को लेकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज में नजर आने वाले चार लोगों की पहचान कर ली गई है। शेष की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार से बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्वाह्न 11.58 बजे ताहिर अली ने अपने कपड़ों पर पेट्रोल डालकर पुलिस कार्यालय में खुद को आग लगा ली थी। उसका वीडियो वायरल हाेने के बाद सदर थाने के उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र दीक्षित ने छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ 14 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच एसपी अशोक कुमार मीणा ने एसपी सिटी संजय कुमार को दी थी।
पुलिस ने जांच के पहले चरण में उकसाने वालों की तलाश शुरू कर दी है। वायरल वीडियो व सीसीटीवी की फुटेज को देखकर उकसाने वाले चार लोगों की पहचान कर ली गई है, जबकि शेष की जानकारी की जा रही है। गंभीर धाराएं होने के चलते उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


आज से होंगे बयान
एसपी सिटी संजय कुमार ने मामले की विवेचना को शुरू कर दिया। शुक्रवार को वह घटना के समय के प्रत्यक्षदर्शी और उमेश तिवारी के बयान के लिए बुलाया गया। ताहिर पक्ष के लोगों के बयान भी लिए जाएंगे।

ताहिर को खून की जरूरत, आगे आए दानदाता
50 प्रतिशत तक झुलसने वाले ताहिर की हालत को पुलिस सामान्य बता रही है। उन्हें खून की जरूरत पड़ने पर पुलिस के जवान आगे आए। उन्होंने खून की व्यवस्था कराई है। इसके बाद स्थानीय दानदाताओं से संपर्क किया है। लोगों को खून देकर जान बचाने वाले ग्रुप के सदस्य फैसल रियाज व फाजिल ने लखनऊ ग्रुप के सदस्यों से संपर्क साधकर खून की व्यवस्था कराई। सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि अभी तक छह से सात यूनिट खून ताहिर को चढ़ाया गया है।

पुलिस कार्यालय पर सख्ती बरकरार
ताहिर के खुद को आग लगाने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की सख्ती बरकरार है। बृहस्पतिवार को एक गेट को बंद रखकर मुख्य गेट से प्रवेश दिया गया। यहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ के बाद अंदर जाने दिया। इस बीच भारी पुलिस बल तैनात रहा।

चार लोगों की पहचान हो चुकी है। शेष के लिए प्रयास चल रहे हैं। मामले में बयान भी शुक्रवार को दर्ज किए जाएंगे। जांच में अगर पुलिस की लापरवाही मिलती है तो भी कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें