फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डेंटल एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन, डॉ. अमित बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेशनल डेंटिस्ट डे पर बुधवार की रात इंडियन डेंटल एसोसिएशन का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें वर्ष 2024 के लिए नई टीम चुनी गई। अब तक सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे डॉ. अमित वर्मा की पदोन्नति करते हुए उन्हें अध्यक्ष बनाया गया। डॉ. शाहजेब खान को सचिव और डॉ. अंकित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। उन्हें कॉलर पहनाकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने किया। कहा कि विश्व में कैंसर के राेगियों की संख्या बढ़ रही है। मुंह के कैंसर के रोगियों का प्रतिशत अधिक है। ऐसे में दंत चिकित्सकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक ने कहा कि जब भी दंत चिकित्सकों का उनकी आवश्यकता होगी, एक आवाज पर साथ देने आएंगे।
सचिव गौरव मिश्रा ने कहा कि संगठन में संख्या बल ही ताकत को दर्शाता है। इसलिए एकता बनाकर कार्य करें। अध्यक्ष डॉ. अमित वर्मा ने कहा कि दांतों में होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। तंबाकू के सेवन से कैंसर रोग होने का खतरा रहता है। इस बीच सदस्यता ग्रहण करने वाली डॉ. सादिया व डॉ. फायजा ने अपना परिचय दिया। डॉक्टरों ने केक भी काटा। डाॅ. पूजा जालान के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. गौरव रस्तोगी, डॉ. शाश्वत, डॉ. केपी सक्सेना, डाॅ. शाद, डॉ. शीतल, डॉ. रजत अग्रवाल, डॉ. आशीष दीप, डॉ. अभय आदि मौजूद रहे। आभार डॉ. रेशू अग्रवाल ने जयाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें