फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्वर डाउन होने से स्वगणना का काम प्रभावित, प्रगणक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्वगणना अभियान में सर्वर की समस्या बाधा बन रही है। वेबसाइट बार-बार डाउन होने से शिक्षक प्रगणकों को डाटा फीडिंग में परेशानी हो रही है। कैप्चा कोड जनरेट नहीं होने और जीपीएस लोकेशन ट्रेस न होने से काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने बताया कि 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान के लिए नगर पंचायत के 16 वार्डों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक प्रगणकों की ड्यूटी लगाई गई है। सर्वर की समस्या से अभियान की गति धीमी है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। पोर्टल की दिक्कत दूर होते ही काम में तेजी लाई जाएगी। स्वगणना पूरी होने के बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनगणना का कार्य कराया जाएगा।
-
पुलिसकर्मियों को स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई

शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में शनिवार को जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना अभियान को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्टेट मास्टर ट्रेनर अनूप कुमार बरनवाल और जिला फील्ड ट्रेनर मुकेश कुमार व मृदुल श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों को स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन




उन्हें मोबाइल से पोर्टल पर स्वयं और परिवार की जानकारी दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया। गूगल मीट के माध्यम से जिले के थाना प्रभारियों और सीओ को भी जोड़ा गया। बताया गया कि स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक se.census.gov.in पोर्टल पर की जा सकती है। संवाद

रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव को नोडल अधिकारी बनाया

शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी को स्वगणना अभियान का विशेष नोडल अधिकारी नामित किया है। डॉ. जौहरी ने बताया कि सोसाइटी लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें