फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कल से शुरू होगी स्वगणना, पर्यवेक्षक करेंगे प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में स्वगणना प्रक्रिया को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। यह प्रक्रिया सात से 21 मई तक संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जनगणना दो चरणों में की जाएगी। पहला चरण 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण का होगा। दूसरा चरण व्यक्तियों की गणना का होगा। डीएम ने बताया कि स्वगणना के दौरान नागरिक ऑनलाइन माध्यम से सरल प्रक्रिया अपनाकर स्वयं अपना विवरण भर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार के दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी।
उन्होंने अधिकारियों को स्वगणना के प्रति अधिक से अधिक जनजागरूकता सुनिश्चित करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। यह प्रक्रिया जनगणना को सरल और पारदर्शी बनाने में सहायक होगी। पर्यवेक्षकों को सात मई से घर-घर जाकर लोगों को स्वगणना फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया। प्रत्येक गणनाकर्मी को प्रतिदिन न्यूनतम 20 फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्य गुरुरानी, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें