फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विभिन्न खेलाें के खिलाड़ियों का राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन

विज्ञापन
नैंसी सिंह। तीरंदाजी ​खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से संचालित प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेलों की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें बेहतर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने वालों की कॅरिअर की राह आसान होगी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में प्रेम प्रकाश की बेटी अंकिता राज का सीबीएसई की एथलेटिक्स क्लस्टर खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ था। गोला फेक, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। यह प्रतियोगिता 16 से 21 सितंबर तक केरल में होगी।
इसी तरह वैष्णवी पांडेय व नैंसी सिंह ने विद्या भारती राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। 14 सितंबर को शिकारपुर बुलंदशहर में दूसरा और चौथा स्थान प्राप्त कर विद्या भारती राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बना ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए जगह और स्थान तय नहीं हो सका है। इसी तरह स्वास्तिक कुमार ने फुटबाल में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश खेल विभाग और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से आयोजित सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाया।
कबड्डी खिलाड़ी सईद मंसूरी, मोहम्मद फैज मंसूरी, सद्दाम रजा और आनंद ने राज्य स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता 15 से 17 सितंबर तक सहारनपुर में होगी।
खिलाड़ी बरेली टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। पंकज सक्सेना, अनिल कुमार मौर्य, निशांत कुमार की निगरानी में खिलाड़ी तैयारी कर रहे है। खिलाड़ियों के चयन पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बधाई दी है।

नैंसी सिंह। तीरंदाजी खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं

नैंसी सिंह। तीरंदाजी खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं

नैंसी सिंह। तीरंदाजी खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें