फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में टूर्नामेंट में खेलते छात्र। स्रोत: कॉलेज - फोटो : credit
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में टेबल टेनिस पुरुष टीम के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट के लिए किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने टेबल टेनिस में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले केशव पांडेय, मोहम्मद तलहा, कुणाल सक्सेना, मयंक सक्सेना और अतिरिक्त में आरिश हुसैन का चयन किया गया।
क्रीड़ा सचिव डॉ.फैयाज अहमद ने बताया कि सभी खिलाड़ी अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस पुरुष प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्य मोहसिन हसन खां ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टेबल टेनिस क्लब के अध्यक्ष डॉ. रिजवान अहमद, डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ. परवेज मोहम्मद, डॉ. शाइस्ता खान, डॉ.जमाल अख्तर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें