माध्यमिक स्कूलों की जनपद स्तरीय बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। चयन ट्रॉयल आधार पर हुई प्रतियोगिता के बालक सब जूनियर एकल और युगल वर्ग में श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज विजेता और देवी प्रसाद इंटर कॉलेज उप विजेता रहा। बालिका जूनियर एकल और युगल वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज विजेता और आर्य महिला इंटर कॉलेज उपविजेता बना। बालक सीनियर एकल वर्ग में मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज के विजेता और जनता इंटर कॉलेज उप विजेता, बालक डबल्स में श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज विजेता और राजकीय इंटर कॉलेज उप विजेता रहा। इससे पूर्व प्रधानाचार्य ललित मोहन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गंगाराम वाल्मीकि ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। रेफरी की भूमिका मेजबान कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी कैप्टन राम कुमार, रत्नेश शुक्ला, मेजर अनिल मालवीय, राहुल सिंह, वंदना चौरसिया, कमला वती, प्रियंका, योगेंद्र सिंह, सुमित सिंह, छत्रपाल आदि का योगदान रहा। समापन पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए सब जूनियर वर्ग में विमलेश, आयुष अवस्थी, अमित, सब जूनियर बालिका वर्ग के लिए गुलजेब, मानसी मिश्रा, बालिका सीनियर वर्ग में कोमल गुप्ता, शालिनी मिश्रा, तराना बी, बालक सीनियर वर्ग में कमलेश, ऋतुराज, अरुणेश पांडेय, उत्कर्ष पांडेय का चयन किया गया है।