कार्यालय में छात्राओं को सम्मानित करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। जिले की खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को उन्हें सम्मानित किया।
डॉ. सुदामा प्रसाद बाल मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बरेली मंडल की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। टेबल टेनिस की अंडर-14 प्रतियोगिता में अभ्या सिंह, बैडमिंटन की अंडर-19 प्रतियोगिता में मेघा गौतम, अंडर-17 में शुभि और मीनाक्षी, अंडर-14 में दिव्या और देविका सैनी व शूटिंग की अंडर-17 प्रतियोगिता में जिज्ञासा कश्यप और अंडर-14 में आकांक्षा कश्यप ने स्वर्ण पदक जीता।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर एसपी ने मेडल के साथ प्रशस्तिपत्र देकर खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस दौरान प्रवक्ता मंजरी यादव, टीम कोट प्राची त्रिवेदी, टीम मैनेजर मनीषा दुबे आदि उपस्थित रहीं। संवाद