जीएफ कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के क्रीड़ा विभाग ने बुधवार को महाविद्यालय स्तरीय वॉलीबाल टीम के लिए ट्रायल लिए। इनमें मोहम्मद वारिस खान, तालिब खान, ओम कश्यप, मोहम्मद कैफ, सलमान, राहुल कुमार, मोहम्मद मुजाहिद, अरजेश कुमार, शान अली, अरबाज अली, सोहराब खान और जीवेश कुमार का चयन गया।
अतिरिक्त खिलाड़ियों में सोहेल खान, फैजल खान, अल्तमश इदरीसी तथा शशांक त्रिपाठी को शामिल किया गया। रेफरी की भूमिका डॉ. शहजाद अहमद तथा डॉ. नसीम अहमद ने निभाई। क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर फैयाज अहमद ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 23 अक्तूबर को विवेकानंद कॉलेज दरबारा बिजनौर में आयोजित होने वाली अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान, वॉलीबाल क्लब के अध्यक्ष डॉ. निजामुद्दीन खान, डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ. परवेज मोहम्मद, डॉ. नसीम अहमद, डॉ. शाइस्ता खान आदि मौजूद रहे। संवाद