फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सब जूनियर हॉकी के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन

Thu, 08 Oct 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हथौड़ा स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल कराए गए। इसमें खिलाड़ियों ने मैदान पर दमखम दिखाया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

शाम चार बजे खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में बांटकर मुकाबले कराए गए। खिलाड़ियों ने गोल करने के साथ ही पासिंग, डिफेंस और गेंद पर नियंत्रण का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में कुलदीप, सूरज, सनी, अंकित, हिमांशु, समर, आयुष, निखिल, उमंग, सत्यम, आदित्य, प्रशांत जीत शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें