फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसदन में अव्यवस्थाएं देख डीएम नाराज 

Fri, 07 Apr 2017 12:29 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोसदन - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 डीएम कर्णसिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को खुटार के गांव सिमरा वीरान स्थित राजकीय गोसदन का निरीक्षण किया। यहां की अव्यवस्थाएं देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि गोसदन की व्यवस्थाएं शीघ्र अति शीघ्र चाक चौबंद की जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने दोपहर बाद गोसदन की 383 एकड़ जमीन का वाहन से भ्रमण कर जायजा लिया। गोसदन ने कुछ भूमि वन विभाग को दे रखी है। इस जमीन पर काफी कम पेड़ देख डीएम ने पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गोसदन की पूरी भूमि का गाटा संख्या के हिसाब से सीमांकन कराया जाए और जमीन को समतल कराई जाएं। गोसदन की जमीन ठेके पर लेकर रुपये जमा नहीं करने वाले पर डीएम ने ऐसे लोगों को ब्लैक लिस्टेड कर नीलामी में भाग लेने से रोकने और बकाया वसूली सख्ती से करने के निर्देश सीडीओ को दिए। 
कार्यालय के निरीक्षण में डीएम को गोसदन के पशुधन प्रसार अधिकारी ने बताया कि गोसदन में 104 पशु हैं। वह पशुओं के हुलिए का रजिस्टर नहीं दिखा सके। गोसदन की जमीन के बीच से रोड निकलने होने पर डीएम ने जमीन का नक्शा तलब कर रोड को बीच से बनाने की जांच के निर्देश दिए। गोसदन में बिजली की फिटिंग सहित व्यवस्थाएं भी सही करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय किसानों ने शिकायत करते हुए कहा कि गोसदन कर्मचारी पशु को लेने से इंकार कर देते हैं, जिस कारण पशु लेकर आने वाले पशुओं को गोसदन के बाहर छोड़कर चले जाते हैं। यह पशु उनकी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। डीएम ने गोसदन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुओं को हर हाल में गोसदन में लिया जाए। निरीक्षण के समय सीवीओ सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें