फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाभी को शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब मोबाइल टॉवर पर चढ़ा

विज्ञापन
शहर के चांदापुर में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा आरोपी युवक। संवाद
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। शादी का झांसा देकर भाभी से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शनिवार को यहां चांदापुर चौराहा के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। दो थानाें की पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे टावर से उतारा। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला ने सेहरामऊ दक्षिणी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की मृत्यु करीब सात साल पूर्व हुई थी। उसका देवर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उससे संबंध बनाता रहा। अब किसी अन्य महिला से शादी करना चाह रहा है। सूचना पर पीड़िता मौके पर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। इससे शादी टूट गई।
इससे नाराज युवक शनिवार को सुबह करीब छह बजे चौक कोतवाली इलाके के नवादा इंदेपुर में चांदापुर चौराहे के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली चौक अश्विनी कुमार सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी उमेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस ने युवक से वार्ता की तो वो भाभी से मुकदमा वापस कराने की जिद करने लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने जैसे-तैसे समझा बुझाकर तीन घंटे बाद सवा नौ बजे नीचे उतरवाया। सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी का दुष्कर्म के मुकदमे में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें