फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर सुरक्षा गार्ड की मौत

Mon, 24 Feb 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अमित सिंह। स्रोत: स्वयं - फोटो : mathura
विज्ञापन
तिलहर। बाइक से रेलवे लाइन पार करते समय निजी मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड अमित सिंह (30 वर्ष) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। गांव सुनौरा अजमतपुर निवासी अमित सिंह बंथरा स्थित एक मेडिकल कॉलेज में नौकरी करते थे। रविवार सुबह घर से बाइक से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। सुबह लगभग 8:40 बजे वह पिपरौली रेलवे लाइन को पार कर रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर से बरेली की ओर अप लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में वे आ गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। अमित की पत्नी सुमन और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही कामाख्या एक्सप्रेस से दुर्घटना हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें