फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो अस्पतालों में बेसमेंट के हिस्से को बंद कराया

विज्ञापन
अस्पताल में आग से बचाव के बारे में जानकारी देती दमकल यूनिट की टीम। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग के बाद शनिवार को कोचिंग सेंटर के साथ ही अस्पतालों में फायर सेफ्टी के इंतजाम देखे गए। दमकल यूनिट की टीम ने दो अस्पतालों में बेसमेंट के हिस्से को बंद करा दिया। अन्य अस्पतालों में भी मानक के अनुसार व्यवस्था नहीं मिली। एफएसओ के अनुसार, सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

एफएसओ डॉ.बीएन पटेल ने अस्पतालों में चेकिंग अभियान चलाया। वह सबसे पहले अंटा चौराहा स्थित हिकमत अस्पताल में पहुंचे। डॉ.पटेल के अनुसार, यहां पर आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं मिले। चौभुर्जी स्थित वात्सल्य अस्पताल में पानी की टंकी मिली, लेकिन हौज रील नदारद थी। इसके बाद कपूर अस्पताल में पहुंचे। यहां पर बेसमेंट में इलाज संबंधी कार्य चल रहा था। इसे बंद कराकर दूसरे फ्लोर पर शिफ्ट करा दिया गया।
एफएसओ ने बताया कि अजीजगंज स्थित जैन अस्पताल के बेसमेंट को बंद करा दिया गया है। आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं मिले हैं। टीम को एसआरजी मेडिसिटी अस्पताल व आयुष्मान अस्पताल में भी व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि संबंधित को नोटिस जारी कर कमियों को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


कोचिंगों का निरीक्षण कर नियम बताए
फायर विभाग की एक अन्य यूनिट ने मिश्रीपुर स्थित आस्था कोचिंग सेंटर, कलाम एनालिटिकल स्टडी स्टेशन लाइब्रेरी, कृष्णा लाइब्रेरी, आईजी साहब अकादमी, तिलहर व तिलहर लाइब्रेरी, बायोलॉजी कॉन्सेप्ट क्लासेज, आकाश लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। वहां आग से बचाव के इंतजाम देखे। साथ ही आग बुझाने के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें