फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सामूहिक विवाह में पंजीकरण के बाद भी सचिव ने किया अपात्र

Tue, 19 Dec 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम को प्रार्थना प​त्र देने पहुंची नेहा देवी की मां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पंजीकरण के बाद युवती का आवेदन सचिव ने अपात्र बताकर निरस्त कर दिया। युवती के मुताबिक, तय होने के बावजूद उसकी शादी नहीं हो सकी। पीड़िता ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतनुआ के गांव नवदिया निवासी नेहा देवी ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए पंजीकरण कराया था। उसकी शादी भी तय हो गई थी। आरोप है कि ग्राम पंचायत के सचिव ने उसका नाम सूची से कटवा दिया। नेहा ने आरोप लगाया कि जिन जोड़ों की शादी हो चुकी है, उनको पात्र बना दिया गया। नेहा ने बताया कि वह गरीब परिवार से है और पिता का निधन भी हो चुका है। पीड़िता ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई कर सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें