फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों को दिया द्वितीय प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन के मद्देनजर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पीठासीन व मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ। इसमें मतदान प्रक्रिया, मतपत्र से संबंधित कार्रवाई, मतदान कार्मिकों के दायित्व, निर्वाचन सामग्री के उपयोग आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रत्येक बिंदु को भली-भांति समझ लें और मतदान दिवस पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जिले में 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा।
इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, एडीएम न्यायिक मोहम्मद अवेश, एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे, डीआईओए हरिवंश कुमार, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें