मीरानपुर कटरा। सुल्तानपुर गांव निवासी रमेश कुमार को गोली मारने के दूसरे आरोपी ग्राम रमापुर दक्षिणी निवासी फूलबाबू को तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर के अनुसार, 13 मई की रात करीब 10 बजे रमेश कुमार मीरानपुर कटरा से अपने घर जा रहे थे। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित लाल पेट्रोल पंप के पीछे गांव के संपर्क मार्ग पर रमेश कुमार को दो लोग गोली मारकर भाग गए। प्राथमिक उपचार के बाद रमेश कुमार को राजकीय मेड़िकल कालेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
गोली से घायल रमेश के भाई वेदराम ने तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम धनकपुर निवासी सूबेदार एवं उसके अज्ञात साथी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट लिखकर जांच की। तिलहर के गांव धनकपुर निवासी सूबेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में सूबेदार ने बताया था कि रमेश उनकी पत्नी को परेशान करता था। साले फूलबाबू ने यह बात बताई थी। इसके बाद साले के साथ रास्ते में मिले रमेश को गोली मार दी। संवाद