फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चचेरी-तहेरी बहनों समेत नदी में डूबे तीन लोगों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा व खन्नौत नदी में कूदे तीन लोगों का अब तक पता नहीं चला सका है। आदित्य सक्सेना को नदी में डूबे चार दिन और सगी चचेरी-तहेरी बहनों को छह दिन बीत चुके हैं। परिजन नदियों के किनारे जाकर भी कई किलोमीटर तक देख आए, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तीनों के परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर रोजा के लोधीपुर स्थित खन्नौत पुल पर बाइक खड़ी कर उसकी टंकी पर पत्नी का मोबाइल नंबर लिखकर रोजा की एकता नगर काॅलोनी निवासी आदित्य सक्सेना ने तनाव के चलते नदी में छलांग लगा दी थी। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आदित्य की लगातार तलाश की जा रही है।
वहीं, शनिवार शाम चौक कोतवाली क्षेत्र में राजघाट चौकी स्थित गर्रा पुल से मोहल्ला अब्दुल्लागंज की रहने वाली चचेरी-तहेरी बहनों पूनम व मोहिनी ने नदी में छलांग लगा दी थी। छह दिन बीतने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। चौक कोतवाली के अपराध इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि टीमें दोनों की तलाश कर रही है, लेकिन कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन


लापता युवक का नहीं लगा सुराग
तिलहर। नगरिया मोड़ से रिंग रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित गर्रा नदी के पुल पर मंगलवार रात बाइक खड़ी कर लापता सदर बाजार क्षेत्र के गदियाना निवासी रीशू की नदी में बृहस्पतिवार को भी तलाश की गई। बाइक रीशू के भाई नीरज की है। नीरज ने बताया कि उसके भाई रीशू का निगोही के मदारीपुर में मेडिकल स्टोर है। वह मंगलवार सुबह मेडिकल स्टोर के लिए निकला था। तब से वापस नहीं आया। एसडीआएफ की टीम स्टीमर से उसकी तलाश कर रही है। लापता रीशू की पत्नी शिवानी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें